Spread the love


आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के बड़ेसाजापाली के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का कार्यक्रम शामिल हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी  सरला कोसरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र छात्राओं को अपने इस विद्यार्थी जीवन मे ही अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य के प्राप्ति के लिए लगन, मेहनत और कठोर परिश्रम के लिए कृत संकल्पित रहना चाहिए। तथा सभी विद्यार्थियों को आज ही अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा गया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम बहुत जरूरी हैं। योग करने से एक और जहां मन को सुकून मिलता है दूसरी ओर एकाग्रता का विकास होता है जो हमारे अध्यापन कार्य मे बहुत सहायक सिद्ध होते है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ संतुलित रखने में मदद करता है इसलिए विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने के लिए आसन,प्राणायाम के साथ ध्यान करने पर जोर दिया है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ संतुलित रखने में मदद करता है। योग करने से हमारे शरीर में ताजगी एवं स्फूर्ति आती है। योग करने से हमारे मन को एकाग्रता मिलती है। विद्यार्थी जीवन में तो योग बड़ा महत्त्व है। विद्यार्थी जीवन में छात्रों को योग अपनाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमारा देश युवा देश है और हमारे देश में 65% युवा रहते है जो हमारे देश के भविष्य है। स्कूल के शिक्षकों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ विद्या ग्रहण करने पर बल दिया है तथा सप्ताह में एक दिन नैतिक शिक्षा के विषय पर उद्बोधन या कार्यशाला करने के लिए निवेदन किया है।श्रीमती कोसरिया ने आगे बताया कि
देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से एक पेड़ माँ के नाम देश व्यापी अभियान के तहत अपने माँ के नाम से एक पेड़ लगाने का आव्हान किया है उसी तारतम्य में शासकीय हाई स्कूल बड़ेसाजापाली में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के पश्चात शाला परिसर में भँवरपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ वृहद वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि पंकज साहू, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, उपसरपंच क्षेमकुमार साहू, श्रीराम साहू, हेमलाल कोसरिया, कु. महक अग्रवाल, श्रीमती पूजा अग्रवाल, रतन बंजारे,झनकराम चौधरी, डेविड चौधरी,केशव साहू, लखेसिंग बाघ,किशन जायसवाल,ईश्वर जांगड़े,प्रकाश सिदार, प्राचार्य श्री यू. एस. पटेल जी के साथ सभी शिक्षक गण और ग्रामीण उपस्थित थे।

शाला_प्रवेशोत्सव

एकपेड़माँकेनाम


Spread the love