Spread the love

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने ली लोकसभा समीक्षा बैठक

सरायपाली। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तवजी एवं जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही जी के द्वारा विधानसभा स्तरीय लोकसभा चुनाव की समीक्षा एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में बैठक सिमरन पैलेस में हुई । जिसमें सरायपाली विधानसभा कोर ग्रुप के समस्त सदस्य, विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, पूर्व विधायक राम लाल चौहान, कार्यकरी जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तर सिंह नायक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेज, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक, विजय प्रधान, मंत्री प्रधान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, संजय डडसेना, विद्या चौधरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर, पार्षद स्वर्ण सिंह सलूजा, गुंजन अग्रवाल, बंशी चंद्रा, प्रमोद सागर, आशीष दास, रविंद्र पंडा,अख्तर, मुरली नायक मीडिया प्रभारी विदित धनानियां शामिल रहे।


Spread the love