SARAIPALI.ग्राम पंचायत भैंसा मुड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 2024 व संरक्षण और लघु वनोपज संग्रहण में महिलाओं की भूमिका वन आधारित विकास का कार्यक्रम का आयोजन खोज संस्था मैनपुर जिला गरियाबंद छ.ग. द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम भैंसामुड़ा सरपंच श्रीराम जी मरकाम,अमित भाई सुरेखा, माधुरी,अनीता गीता मटियाबहरा से कलेश्वरी, पूजा बाई,इंदु बाई,वन संसाधन समिति सचिव राधेश्याम रामेश्वर, खोज संस्था के सचिव बेनीपुर गोस्वामी जी, राजेश पटेल, उमा ध्रुव, नंदिनी साहू,मीनाक्षी यादव एवं 7 गॉव चरगांव,चंदनबहरा,मटियाबाहरा,खर खा,चारगांव दोनो पारा की महिलाएं शामिल हुई जिसमें वन संसाधन संरक्षण, प्रबंधन और वन उपज संग्रहण के बारे में बताया गया, इस तरह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।